जमशेदपुर: दो दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा, मामले में एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, जानें किस वजह से हुई थी हत्या  

    जमशेदपुर: दो दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा, मामले में एक महिला सहित 4 आरोपी  गिरफ्तार, जानें किस वजह से हुई थी हत्या   

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर ग्रामीण पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने दो दिनों के अंदर एक हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. ये हत्या पोटका के मोघासाई तालाब के किनारे हुई थी.  यहां एक व्यक्ति की हत्या बेरहमी से कर दी गई थी.  7 जून को पुलिस ने शव को बरामद किया था. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की.

    पुलिस ने हत्या के आरोप में 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

     इस हत्याकांड में शामिल एक महिला सहित कुल 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनावत ने प्रेसवार्ता कर खुलासा किया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि मृतक को पहले इन लोगों ने शराब पिलाई, उसके बाद तार से गला दबाकर हत्या कर दी. महिला के पति को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध उस व्यक्ति से है. जिसके बाद महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.  सभी एक दूसरे को जानते थे. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 

     रिपोर्ट: रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news