मां की ममता शर्मसार,जानिए प्रेमी को पाने के लिए मां ने किस तरह बच्चे की हत्या की योजना रची 

    मां की ममता शर्मसार,जानिए प्रेमी को पाने के लिए मां ने किस तरह बच्चे की हत्या की योजना रची 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): एक मां ऐसा भी कर सकती है,ऐसा समझ से परे है. गुजरात में एक कलयुगी मां ने ऐसा कुछ किया जो आज चर्चा का विषय बना हुआ है.उसने अपने प्रेमी को पाने के लिए अपने ढाई साल के बच्चे की जान ले ली. पहले उसने यह साजिश रची कि उसका बच्चा गुम हो गया है.उसने थाने में इसकी रिपोर्ट भी की. पुलिस बच्चे को खोज रही थी.कई दिनों के बाद अंततः पुलिस को कुछ शक हुआ और कड़ाई से पूछताछ के बाद उसने बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया.

    जानिए कलयुगी मां ने कैसे इस कांड को दिया गया अंजाम

    अब जानिए पूरी बातें. ढाई साल के बच्चे की हत्या उसकी मां सूरत की रहने वाली नयना मंडावी ने कर दी. इसकी शुरुआत बच्चे की गुमशुदगी की कहानी से शुरू हुई. ढाई साल का बच्चा वीर मंडावी की तलाश पुलिस ने शुरू की. पुलिस विभिन्न एंगल से मामले की छानबीन करने लगी सबसे पहले उसने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालना शुरू किया. महिला एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करती थी. आसपास की सीसीटीवी फुटेज मैं कुछ नहीं दिखा. यानी बच्चा अपनी मां के पास से कहीं दूर नहीं गया. फिर पुलिस ने बच्चे की मां से तरह-तरह के सवाल पूछे तो वह संतोषप्रद जवाब नहीं दे पा रही थी.

    फिर पुलिस ने डॉग स्क्वाड लेकर छानबीन शुरू की तो भी लोकेशन कंस्ट्रक्शन साइट से बाहर नहीं मिल रहा था. महिला ने यह आशंका जताई थी कि उसके कथित प्रेमी अपहरण कर सकता है. सूरत पुलिस ने उसके कथित प्रेमी से भी मोबाइल पर संपर्क किया तो यह पता चला कि उसका प्रेमी कभी सूरत आया ही नहीं. उसका प्रेमी झारखंड में रहता है. पुलिस लगातार महिला का झूठ पकड़ रही थी.

    पुलिस को यह विश्वास होता चला गया कि महिला कुछ ना कुछ छुपा रही है. फिर उसके बाद कड़ाई से पूछताछ शुरू हुई. तब महिला ने यह बात स्वीकार की कि उसने अपने बच्चे की हत्या कर दी है. कंस्ट्रक्शन साइट के पास ही गड्ढे में उसकी लाश को डालकर छिपा दिया. पुलिस के अनुसार अपने प्रेमी को पाने के लिए उसने यह सब साजिश रची. बच्चा उसके प्यार में बाधक बन रहा था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news