श्रावणी मेला 2023: अबतक 33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, मंदिर को 3 करोड़ 73 लाख से अधिक की आमदनी

    श्रावणी मेला 2023: अबतक 33 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण, मंदिर को 3 करोड़ 73 लाख से अधिक की आमदनी

    देवघर(DEOGHAR): 4 जुलाई से शुरू हुए राजकीय श्रावणी मेला 2023 में 7 अगस्त तक 33 लाख 87 हज़ार 156 श्रद्धालुओं ने बाबा मंदिर में बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किया है. 7 अगस्त तक के इस अवधि में विभिन्न श्रोतों से मंदिर को 3 करोड़ 73 लाख 45 हजार 728 रुपये की आमदनी हुई है. इस बात की जानकारी श्रावणी मेला के दूसरे प्रेसवार्ता में जिला के उपायुक्त विशाल सागर ने दी. 

    शीघ्रदर्शनम से कुल 75 हज़ार 446 श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण 

    उपायुक्त ने कहा कि सावन और पुरुषोत्तम मास के दौरान पांचवी सोमवारी तक मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आने वाली अन्य सोमवारी तक इसी तरह की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि 4 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक शीघ्रदर्शनम से कुल 75 हज़ार 446 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया है.

    श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता

    वही पूरा मेला क्षेत्र में इस बार बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था की गई है. कांवरिया पथ पर मौजूद टेंट सिटी से jspls द्वारा निर्मित पलाश के उत्पाद की भी बिक्री की जा रही है. महिला समूह समिति द्वारा स्टॉल लगाकर इसकी बिक्री की जा रही ताकि पलाश के उत्पादों को देश विदेश में पहचान बन सके.  संवाददाता सम्मेलन एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकताओं में एक है. अभी तक कही भी श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह की कोई घटना नही घटी है. एसपी ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान सेवा भाव से कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है. ऐसे पुलिस कर्मियों की संख्या 1630 है. एसपी ने मेला क्षेत्र में अवैध दुकान नहीं लगाने के लिए दुकानदारों से आग्रह किया है. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news