कोयलांचल यूनिवर्सिटी पीजी में 1800 से अधिक सीटें खाली, जानिए आगे क्या कदम उठाए जा रहे

    कोयलांचल यूनिवर्सिटी पीजी में 1800 से अधिक सीटें खाली, जानिए आगे क्या कदम उठाए जा रहे

    धनबाद(DHANBAD): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन में 18 सौ से अधिक सीटें अभी खाली हैं. पहली चयन सूची में अब तक 7578 छात्र-छात्राओं ने कागजात की जांच कराई है. पहली चयन सूची में शामिल काफी छात्र छात्राओं ने एडमिशन लेने में रुचि नहीं दिखाई. कई विभागों में तो सीट से कम आवेदन मिले. इस वजह से कुल अट्ठारह सौ से अधिक सीटें खाली रहने की बात कही जा रही है. इसके लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन ने 20 नवंबर को दूसरी चयन सूची जारी करने का निर्णय लिया है. वहीं इतिहास, अंग्रेजी, कॉमर्स, राजनीति विज्ञान, हिंदी व अन्य विषयों में नामांकन के लिए खूब मारामारी है. खाली सीटों के लिए दिसंबर तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी. इतना ही नहीं पीजी के बारह विषयों में खाली सीटों के लिए भी फेज टू चयन सूची भी 20 नवंबर को ही जारी की जा रही है. इन छात्रों का नामांकन 21 से लेकर 26 नवंबर के बीच लेने की बात कही गई है. पीजी में एडमिशन लेने वाले छात्रों की क्लासेज 28 नवंबर से शुरू होंगी. 4 दिसंबर को तीसरी चयन सूची जारी की जाएगी. गलत मार्क्स एंट्री करने वाले छात्रों के लिए चांसलर पोर्टल में सुधार का मौका दिया जा सकता है. अब तक अब तक 28000 से अधिक बच्चों ने 4 वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन लिया है.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news