माह ए रमजान 24 मार्च से, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला, किसने की घोषणा


रांची(RANCHI): मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन रमजान का महीना शुरू होने जा रहा है. इसकी घोषणा कर दी गई है. एक महीने तक चलने वाले इस रमजान में मुस्लिम समाज के लोग बहुत ही शिद्दत के साथ अपने अल्लाह ताला को याद करते हैं और उच्च और पाक दिनचर्या का आचरण करते हैं. रमजान का मुबारक महीना इस बार 24 मार्च से शुरू होने जा रहा है. इसकी घोषणा आधिकारिक स्तर पर कर दी गई है.
बुधवार को नहीं दिखा चांद
अब जानिए कि 24 मार्च यानी जुम्मे के दिन से माह ए रमजान क्यों शुरू हो रहा है. बुधवार को चांद नहीं दिखा. भारत के किसी भी हिस्से में चांद का दीदार नहीं हुआ. इसलिए यह तय हुआ कि जुम्मे यानी शुक्रवार से रमजान प्रारंभ होगा. यानी 24 मार्च से रमजान की शुरुआत हो रही है. एदार ए शरिया की ओर से इसकी घोषणा कर दी गई है. इसकी घोषणा के बाद से ही झारखंड में मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे को बधाई दी और पाक महीने की शुरुआत होने पर खुशी जताई. रमजान के महीने के अंतिम दिन ईद मनाई जाती है. इस एक माह में अहले सुबह लोग भोजन ग्रहण करते हैं. उसके बाद शाम में रोजा खोलते हैं जिसे अफ्तारी कहा जाता है. इस दौरान मुस्लिम समाज के लोग अपने खुदा को विशेष तौर पर याद करते हैं. ईद का बाजार भी धीरे-धीरे अब सजने लगेगा. इस बार 2 साल के बाद रमजान का महीना पूरे उमंग और उत्साह से बीतेगा. ईद की तो बात ही कुछ और होगी.
4+