Weather Update: झारखंड में 18 जून को दस्तक देगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

    Weather Update: झारखंड में 18 जून को दस्तक देगा मानसून, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

    रांची (RANCHI): झारखंड में अब चिलचिलाती धूप से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार केरल के दक्षिणी पश्चिमी इलाकों में मानसून दस्तक दे चुका है. अब यह मानसून झारखंड में भी  आठ से दस दिनों में प्रवेश करने की संभावना है. बात करे मौसम विभाग की तो मौसम विभाग  के अनुसार यह मानसून झारखंड में 18 जून तक प्रवेश कर सकता है.

    11 जून से झारखंड में प्रवेश करेगा प्री मानसून

    इस संबंध में मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि झारखंड के लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. राज्य में लू चलने की स्थिती बनी रहेगी. लेकिन 11 और 12 जून से झारखंड के संताल परगना के कूछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है. ऐसे में यह भी हो सकता है कि झारखंड में 11 जून से प्री मानसून की बारिश हो सकती है.

    गोड्डा में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान

    शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में दर्ज किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं बात कर जमशेदपुर की तो यहां का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है. रांची का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है. बोकारो 39, रामगढ़ 40, गढवा 41, धनबाद 40, दुमका 35, देवघर 37 दर्ज किया गया है. जिसे देखते हुए मौसम विभाग द्वारा लू को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news