तेनुघाट डैम में मॉक ड्रिल: NDRF ने गोताखोरों को सिखाए कि किसी डूबते व्यक्ति को कैसे बचाया जाए

    तेनुघाट डैम में मॉक ड्रिल: NDRF ने गोताखोरों को सिखाए कि किसी डूबते व्यक्ति को कैसे बचाया जाए

    बोकारो(BOKARO): आपदा प्रबंधन बोकारो की ओर से तेनुघाट डैम के पास मॉक ड्रिल कर स्थानीय गोताखोर को प्रशिक्षित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान तेनुघाट डैम में गोताखोरों को बताया गया कि किस तरह नदी, तालाब या डैम में डूबने पर लोगों को बाहर निकाला जा सके और जीवित व्यक्ति हो तो उसे कैसे बचाया जा सके. इसके साथ ही सड़क पर दुर्घटना होने पर किस परिस्थिति में किस तरह से प्राथमिक उपचार कर उसे त्वरित नजदीकी उप स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कर उसकी जान बचाया जा सके, इससे संबंधित बहुत सारे चीजों की जानकारी दी गई.

    यह लोग रहे ड्रिल में शामिल

    मॉक ड्रिल में जिला अपर समाहर्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीचंद्र झा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, पेटरवार अंचलाधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, गोमिया प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, गोमिया अंचल अधिकारी संदीप अनुराग टोपनो की उपस्थिति में एनडीआरएफ रांची (पटना) के 9 वीं बटालियन दल के इंस्पेक्टर मो शहवाज आलम, किशोर सौरव, अजय कुमार, मनीष कुमार, प्रभाकर तिवारी, राजकुमार के द्वारा स्थानीय गोताखोर खेतको के मो नियाज़, मो मेहताब,, मनवर, जिब्राइल, हसन, मुमताज़, कलाम, कयामुद्दीन, दिल मोहमद, बदरेराज़, कामरूज़म को मौक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया गया. इन सबों को पूर्व में भी समय-समय पर आपदा प्रबंधन के द्वारा एवं एनडीआरएफ दल की और से प्रशिक्षित किया जा चुका है.

    रिपोर्ट: संजय कुमार, गोमिया/बोकारो

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news