बोल बम के नारों से गूंजी लौहनगरी, सरजू राय ने किया बाबा को जलार्पण


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): हर-हर भोले, बम-बम भोले से लौहनगरी गूंज उठा. मौका रहा सावन की दूसरी सोमवारी का. इस मौके पर विधायक सरजू राय ने बारीडीह के प्राचीन शिव मंदिर पर बाबा का रुद्रा जलाभिषेक किया. विधायक ने बाबा की पूजा-अर्चना करने के साथ ही लोगों की खुशहाली और उन्नति की कामना की. कहा जिसके साथ शिव हैं, उसके साथ कभी कुछ गलत नहीं हो सकता.
यह भी पढ़ें:
श्रद्धलुओं को रहता है श्रावन का इंतज़ार
मौके पर मंदिर के कार्यकर्ताओं ने विधायक का स्वागत किया. इसके बाद सरयू राय ने दूसरी सोमवारी के मौके पर शिवजी को जल और दूध से अभिषेक किया. रुद्राभिषेक पूजा अर्चना के बाद सभी कार्यकर्ताओं के साथ फूल, माला, और बेलपत्र शंकर जी को चढ़ाया. कहा शिव भक्त साल भर श्रावन का इंतजार करते हैं. इस महीने श्रद्धलु बाबा से जो भी मांगते हैं, उनकी मनोकामना ज़रुर पूरी होती है. मौके पर भक्तजनों के साथ लोगों ने बोल बम का नारा लगाया.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+