देवघर में नाबालिग गैंग का आतंक! राह चलते टोटो और ई रिक्शा को बनाते हैं शिकार, पढ़ें कितने लुटेरे हुए गिरफ्तार  

    देवघर में नाबालिग गैंग का आतंक! राह चलते टोटो और ई रिक्शा को बनाते हैं शिकार, पढ़ें कितने लुटेरे हुए गिरफ्तार   

    देवघर(DEOGHAR):देवघर में इन दोनों नाबालिग गैंग द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. जिला पुलिस के लिए नया गैंग होने के कारण इसका उद्वेदन करने में समय लग रहा है, लेकिन पुलिस ने इस गैंग के लगभग आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. ताजा घटना को अंजाम इस गैंग द्वारा इसी माह के 1 तारीख को दिया गया था. जब टोटो चालक दिनभर कमाई कर अपने घर जा रहा था तभी मोटरसाइकिल पर सवार गैंग द्वारा टोटो का पीछा कर उसको रुकवाया और उसके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

    चार नाबालिग लड़का ओर दो बालिग गिरफ्तार

    देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर घटित यह घटना के बाद पीड़ित चालक ने इसकी लिखित शिकायत मोहनपुर थाना में की थी.पुलिस ने जांच टीम गठित कर जांच शुरू की.एसडीपीओ के नेतृत्व में की गई छापेमारी में चार नाबालिग लड़का ओर दो बालिग को गिरफ्तार किया गया है.इसके पास में पुलिस ने टोटो चालक से लूटी गई मोबाइल बरामद किया है. साथ ही नाबालिक के पास से दो देसी कट्टा, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

    राह चलते टोटो और ई रिक्शा को बनाते हैं शिकार

    पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि यह एक नया गैंग है, जिसमें नाबालिगों की संख्या ज्यादा है. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधकर्मियों से गहन पूछताछ कर इनके अन्य सदस्यों की जानकारी ले रही है.

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news