चलती मालगाड़ी पर नाबालिग कोयला चोरों ने किया ऐसा खतरनाक और जानलेवा स्टंट की VIRAL हो गया VIDEO, आप भी देखिए  

    चलती मालगाड़ी पर नाबालिग कोयला चोरों ने किया ऐसा खतरनाक और जानलेवा स्टंट की VIRAL हो गया VIDEO, आप भी देखिए   

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): आप लोगों ने अक्सर फिल्मों में नायक या खलनायक को चलती ट्रेन अथवा मालगाड़ी में स्टंट या चोरी करते हुए देखा होगा. ऐसा ही कुछ ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलवे लाइन में देखने को मिला. इसका वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म वायरल हो रहा है. जिसे देखकर लोग विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है. दरअसल, उस वायरल वीडियो में 13-14 वर्ष की उम्र के कुछ नाबालिग किशोर पीठ में कोयला चोरी करने का सामान लेकर चलती मालगाड़ी में खतरनाक व जानलेवा स्टंट कर रहे हैं. वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि थोड़ी-सी भी गलती या मिस्टेक से बच्चों की जान जा सकती है.

    चलती मालगाड़ी का वैक्यूम काट चोर प्रतिदिन कई टन कोयला चोरी करते है

    बताते चलें कि चलती मालगाड़ी का वैक्यूम काट चोर प्रतिदिन कई टन कोयला चोरी करते हैं. एमजीआर लाइन में युवा चोरों के द्वारा कोय ला चोरी करने का वीडियो लोगों ने कई बार देखा है.लेकिन,यह पहला वीडियो है,जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कुछ बोरी कोयला और रील्स की लाइक के चक्कर में कैसे यह नाबालिक बच्चे इतनी खतरनाक स्टंट कर रहे है.जानकारी हो कि ललमटिया से कोयला लेकर एमजीआर रेलवे लाइन होते हुये एनटीपीसी फरक्का जाने वाली मालगाड़ी से प्रत्येक दिन कई टन कोयला चोरी होता है. कोयला लोड चलती मालगाड़ी में मोती पहाड़ी, तेलो, फुलभंगा, सोनाजोड़ी, धोबडीहा, इमली चौक, शिवापहाड़ आदि जगहों पर चोर चलती गाड़ी पर चढ़ जाते हैं और वैक्यूम कर गाड़ी को रोक देते हैं और कोयला नीचे गिरा देते हैं. नीचे खड़े उनके लोग सभी कोयले को इकट्ठा कर बोरियों में भरकर बाजार में ले जाकर बेच देते हैं. अब तक इस कार्य में दर्जनों लोगों की जान जा चुकी है.एनटीपीसी फरक्का द्वारा एमजीआर रेलवे लाइन में कोयला चोरी रोकने के लिये सीआईएसएफ जवान की तैनाती की गयी है लेकिन उनके लाख प्रयास के बाद भी चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है. इसके अलावे स्थानीय प्रशासन के द्वारा भी लगातार कार्रवाई की जा रही है. 

    रील्स के चक्कर में बनाते है खतरनाक व जानलेवा स्टंट

    रील्स के चक्कर में बनाते है खतरनाक व जानलेवा स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म में चंद लाईक्स पाने को लेकर रील्स के चक्कर में नाबालिग बच्चे जानलेवा व खतरनाक स्टंट करते हैं.अक्सर देखने व सुनने को मिलता है कि रील्स बनाने के दौरान कई बार बच्चे हादसे के शिकार होकर अपनी जान तक गंवा देते है. बावजूद इसके लोग रिल्स के चक्कर में खतरनाक स्टंट करने से बाज नहीं आ रहे हैं. उक्त वायरल वीडियो में दिख रहा है कि छोटे नाबालिक बच्चे अपने पीठ पर कोयला चोरी करने का सामान (धामा, कुदाली) बांधकर एक बोगी से दूसरे बोगी कूद रहे हैं और चलती मालगाड़ी से नीचे उतर रहे हैं. और, इस वीडियो को एडिट कर बैकग्राउंड में ‘टाइगर जिंदा है’ मूवी का म्यूजिक भी प्ले किया जा रहा है.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news