हिमंत बिस्वा सरमा के दावे पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का पलटवार, कहा चुनाव से पहले भ्रम फैला रही है भाजपा

    हिमंत बिस्वा सरमा के दावे पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह का पलटवार, कहा चुनाव से पहले भ्रम फैला रही है भाजपा

    दुमका(DUMKA): दो दिन पूर्व रांची में असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड बीजेपी के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने का दावा किया था. इस दावे पर गुरुवार को गोड्डा के महागामा से कांग्रेस विधायक सह कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने पलटवार किया है. दुमका कोर्ट के बाहर मीडिया से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा अफवाहों पर चलती है. पिछले 5 वर्षों में न केवल हिमंत बिस्वा सरमा बल्कि भाजपा के कई अन्य नेता भी इस तरह के दावे करते रहे हैं, लेकिन बहुमत से भी ज्यादा मतों के साथ हमारे विधायकों ने एक जुटता दिखाई है. सरकार ने चार बार विश्वास मत हासिल किया है. भाजपा शून्य पर भी सदन से बाहर हुई है. उन्होंने कहा की दावे कोई भी कुछ भी कर सकते हैं लेकिन हकीकत क्या है इसे सभी जानते हैं. मंत्री ने कहा कि हमने फ्लोर पर भी मजबूती साबित किया है. अब चुनाव के पहले भाजपा भ्रम फैलाने और तोड़ने जोड़ने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह पहले भी सफल नहीं हुए थे आगे भी सफल नहीं होंगे.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news