चंपई सोरेन के काफिले के सामने लेट गए आक्रोशित ग्रामीण, चार के विरुद्ध केस दर्ज- जानिये पूरा मामला

    चंपई सोरेन के काफिले के सामने लेट गए आक्रोशित ग्रामीण, चार के विरुद्ध केस दर्ज- जानिये पूरा मामला

    सरायकेला (SARAIKELA): परिवहन मंत्री चंपई सोरेन आज आक्रोशित ग्रामीणों के बीच घेर लिये गए. उनके वाहन के काफिले को भी रोक दिया गया. कुछ लोग गाड़ी के आगे लेट तक गए. लगभग एक घंटे बाद बमुश्किल उनका काफिला वहां से निकल सका. मंत्री की सुरक्षा में सेंध के आरोप में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के 4 सदस्यों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके अलावा दर्जनों अज्ञात ग्रामीणों के विरुद्ध भी गम्हरिया पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

    झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति देना चाहती थी ज्ञापन

    झारखंड में 1932 खतियान लागू करने की मांग बरसों पुरानी है. झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति इसके लिए संघर्षरत है. समिति के जिला संयोजक मंडली मंत्री चंपई सोरेन को ज्ञापन देना चाहती थी. गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मंत्री के आवास जिलिंगगोड़ा गांव लोग पहुंचे थे.  लेकिन चंपई सोरेन गाड़ी में सवार होकर एक कार्यक्रम के लिए निकल पड़े. यह देख समिति के सदस्य गुस्से में आ गए.  मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. आक्रोशित लोगों ने मंत्री के काफिले को लगभग 1 घंटे तक बाधित किया. प्रदर्शन में सरायकेला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव के करीब एक हजार महिला-पुरुष शामिल थे.

     

     

     

     

     

    रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news