मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामला: महिला सामने आई-कहा पति से कर रही थी चैट, वीडियो एडिटिंग कर बन्ना गुप्ता से जोड़ा गया

    मंत्री बन्ना गुप्ता अश्लील चैट मामला: महिला सामने आई-कहा पति से कर रही थी चैट, वीडियो एडिटिंग कर बन्ना गुप्ता से जोड़ा गया

    रांची(RANCHI): स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ एक महिला की कथित वीडियो चैटिंग का मामला गरमाया हुआ है. इस मामले को लेकर कांग्रेस के अंदर भी पूरा उबाल है. उधर निर्दलीय विधायक सरयू राय लगातार इस संबंध में विस्फोट कर रहे हैं. इधर एक महिला सामने आई है. इस महिला का कहना है कि वह बन्ना गुप्ता को जानती भी नहीं. उसके बयान के अनुसार वह अपने पति से वीडियो चैटिंग कर रही थी. किसी ने इस वीडियो को मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ जोड़कर वायरल कर दिया है. यह साजिश के तहत हुआ है.

    महिला ने जारी किया एक वीडियो 

    सोमवार की शाम एक महिला इस मामले में सामने आई और बन्ना गुप्ता के साथ वायरल वीडियो को झूठा बताने का प्रयास किया. एनएसयूआई की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वंदना प्रेस वार्ता बुलाई थी. वह अपना पक्ष रखना चाहती थी. महिला के अनुसार सारा कुछ झूठा है और उसे बदनाम किया जा रहा है. उसके परिवार में इस वीडियो को लेकर पूरा हंगामा मचा हुआ है. महिला के अनुसार उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं इस वीडियो में करामात किया गया है. उधर सोमवार की देर रात निर्दलीय विधायक सरयू राय ने इस महिला के आवास की गतिविधियों के बारे में भी ट्वीट कर जानकारी दी थी.

    बन्ना ने दर्ज कराया FIR

    उधर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पहले ही इस वीडियो को झूठा बताते हुए विरोधियों के द्वारा फंसाए जाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने जमशेदपुर में एक एफ आई आर भी दर्ज कराया है. कांग्रेस के अंदर भी कई नेता बन्ना गुप्ता के इस वायरल वीडियो पर केंद्रीय इकाई से संज्ञान लेने का आग्रह किया है. उधर भाजपा ने कहा है कि इस पूरे प्रकरण पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बात रखनी चाहिए क्योंकि वह उनके मंत्रिमंडल के सदस्य हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news