मणिपुर हिंसा के विरोध में INDIA गठबंधन की हुई बैठक, 1 अगस्त को व्यापक धरना प्रदर्शन का लिया गया फैसला


दुमका (DUMKA): मणिपुर में लगातार घट रही घटनओं के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा 1 अगस्त को राज्य व्यापी धरना प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है. धरना प्रदर्शन को दुमका में सफल बनाने के उद्देश्य से परिसदन में इंडिया गठबंधन की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला कॉग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंशी ने की. बैठक में हिस्सा लेने वाले सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील की गई की दिनांक 1 अगस्त को 10.30 बजे तक डॉ भीमराव अम्बेडकर चौक पर एकत्रित होकर. शहर के मुख्य मार्ग होते हुए धरना प्रदर्शन स्थल समाहरणालय परिसर पहुंच कर कार्यक्रम की शुरुवात होगी.
बैठक में मुख्य रूप से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय समिति सदस्य अब्दुल सलाम आंसरी, सी पी आई एम के राज्य सचिव मंडल सदस्य एहतेशाम अहमद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रभारी नगर अध्यक्ष रवि यादव, जिला कॉग्रेस दुमका के महासचिव संजीत सिंह, जे एम एम केन्द्रीय समिति सदस्य अशोक चौधरी, सुभाष हेंब्रम माकपा के अखिलेश कुमार झा, देवी सिंह पहड़िया ,राजद जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, सुमंत कुमार यादव, प्रेम कुमार साह ,पराक्रम शर्मा, मो, सिराज अनारी, विजय कुमार मल्लह सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
रिपोर्ट. पंचम झा
4+