डुमरी विधानसभा उपचुनाव के नामांकन को लेकर बैठक, एसडीएम ने सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

    डुमरी विधानसभा उपचुनाव के नामांकन को लेकर बैठक, एसडीएम ने सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं को दी जानकारी

    गिरिडीह (GIRIDIH) : डुमरी में विधानसभा  उपचुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में अभी तक किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पर्चा नहीं भरा गया है. इसी को लेकर डुमरी एसडीएम शहजाद परवेज ने सभी पार्टियों के कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की. उन्होंने  नामांकन प्रक्रिया में भरने वाले दस्तावेज और उपयोग में आने वाले  कागजातों सहित नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी है.

    इस दौरान उन्होंने बताया कि ऑनलाइन नामांकन फॉर्म भरा जा सकता है और बाद में वह अपना ऑफलाइन फॉर्म ऑफिस में आकर जमा कर सकते हैं. इससे उम्मीदवारों को फॉर्म भरने में सुविधा होगी. बैठक के बाद एसडीएम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि नामांकन के दूसरे दिन अभी तक किसी भी उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पर्चा नहीं भरा गया है. लेकिन एक उम्मीदवार के द्वारा शुक्रवार को नामांकन पर्चा लिया गया है. फिलहाल डुमरी अनुमंडल मे उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

    रिपोर्ट. दिनेश कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news