मेयर पद की रेस हुई दिलचस्प: झामुमो, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने निर्दलीय भरा नामांकन, भीड़ जुटाकर दिखाई ताकत


देवघर (DEOGHAR): देवघर शहर की गलियां से लेकर समाहरणालय तक आज भीड़ ही भीड़ देखने को मिली. कारण है निकाय चुनाव में अपने समर्थकों के साथ उमीदवारों द्वारा नामांकन करने का. सबसे ज्यादा शक्ति प्रदर्शन करने वाले मेयर के उम्मीदवार है. आज समाहरणालय में मेयर पद पर नामांकन दाखिल करने वाले में से झामुमों नेता सूरज झा,कॉंग्रेस नेता रवि कुमार केसरी,भाजपा नेता बाबा बलियासे और नेत्री रीता चौरसिया है. सभी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया.किसी ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार से नामांकन दाखिल नहीं किया.
ढोल नगाड़े घोड़ा और समर्थकों की भीड़ से यातायात की समस्या होने लगी. सभी मेयर पद के उम्मीदवार अपने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ समाहरणालय पहुच कर अपना नामांकन किया. इस दौरान समाहरणालय में भी काफी गहमा गहमी रही. जुलूस में महिलाओं की संख्या ज्यादा दिखी।सभी उम्मीदवारों ने अपनी अपनी जीत का दावा किया और जितने के बाद नगर की सूरत विश्व स्तरीय बनाने का वादा किया.
रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा
4+