Breaking : बुंडू में डीजल टैंकर पलटने से लगी भीषण आग, आवागमन बाधित


रांची(RANCHI): रांची के बुंडू थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक डीजल टैंकर के पलटने से भीषण आग लगने की खबर आ रही है. घटना कि सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई है. वहीं, आग इतनी भीषण लगी है कि आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है. गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है.
4+