दुमका: हथियार की नोक पर नकाबपोशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से लुटे 1 लाख 8 हजार रुपये, सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए

    दुमका: हथियार की नोक पर नकाबपोशों ने ग्राहक सेवा केंद्र से लुटे 1 लाख 8 हजार रुपये, सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए

    दुमका(DUMKA): चंद दिनों पूर्व ही दुमका पुलिस ने हंसडीहा स्थित बैंक लूट कांड का उद्भेदन किया था.  लगभग 19 लाख की लूट में 13 हजार रुपये बरामद करते हुए 2 लुटेरों को सलाखों के पीछे पंहुचाया था. लेकिन एक बार फिर अपराधियों ने पुलिस को चुनौती दे दी है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोमवार की दोपहर सदर प्रखंड के घासीपुर के मोहली टोला में भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र से हथियार के बल पर 1 लाख 8 हजार रुपये लूट लिए. साथ ही अपराधी केंद्र में लगा सीसीटीवी भी उखाड़ ले गए. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की. संचालक मोहम्मद नफीस आलम के बयान पर तीन अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

    बता दें कि,  11 बजे संचालक केंद्र में कामकाज निपटा रहा था. तभी बाइक सवार तीन अपराधी अंदर आए और पिस्टल दिखाकर संचालक को कब्जे में ले लिया. इसके बाद अपराधियों ने लॉकर में रखे 1 लाख 8 हजार रुपये निकाल लिए और सीसीटीवी भी उखाड़ लिया. अपराधियों ने संचालक से उसकी बाइक की चाबी भी मांगी. लेकिन संचालक के अनुरोध पर बाइक छोड़ दिया. इसके बाद अपराधी आराम से चलते बने.

    पुलिस कर रही मामले की जांच

    वहीं, वारदात की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी नंदन कुमार सिंह व विवि ओपी प्रभारी अनुज कुमार पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. इसके बाद अन्य जांच टीमों ने आकर साक्ष्य एकत्र किए. लूटी गई रकम जानने के लिए केंद्र का रजिस्टर खंगाला. जिससे साफ हुआ कि अपराधी कितना पैसा लेकर भागे हैं.  पुलिस ने अपने स्तर से अपराधियों तक पहुंचने का हर संभव प्रयास किया. लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ. प्रभारी थानेदार ने बताया कि नकाबपोश तीन अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर वारदात को अंजाम दिया है. 1 लाख 8 हजार रुपये की लूट हुई है. संचालक के बयान पर मामला दर्ज कर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

    रिपोर्ट: पंचम झा/दुमका 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news