आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ाया शादीशुदा प्रेमी युगल, लोगों ने आधी रात कर डाली पिटाई

    आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ाया शादीशुदा प्रेमी युगल, लोगों ने आधी रात कर डाली पिटाई

    दुमका (DUMKA) : कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें प्रेमी जोड़ों को मिलते हुए लोगों ने पकड़ लिया तो उनकी शादी करा दी. अब ये तो भला तभी मुमकिन है जब दोनों प्रेमी युगल कुवारे हो और शादी करने के लिए तैयार हो. मगर अब तो कुछ ऐसे भी मामले सामने आ रहे है जहां शादीशुदा जोड़े भी ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे. इस तरह के किस्से तो लोगों ने ज्यादातर फिल्मों में ही देखा है पर अब असल जिंदगी में ऐसे नमूने देखने को मिल रहे हैं. जिनका परिणाम भी अक्सर बुरा ही निकल कर आया है.

    आपत्तिजनक स्थिति में प्रेमी युगल

    दुमका जिला के रामगढ़ प्रख़ंड के सिलठा बी पंचायत के मेंजरा गांव में ग्रामीणों ने एक शादी सुदा प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया. कुबरीयाम गांव के दो बच्चे के पिता पप्पू भगत तथा मेंजरा के एक शादीशुदा महिला को मंगलवार की रात ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई भी की. रात भर ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बनाकर अपने संरक्षण में रखा. इस मामले को लेकर बुधवार को मेंजरा गांव में पंचायत बैठी. पंचायत ने दोनों को तीस हजार रुपए आर्थिक दंड लगाया. जुर्माना अदा करने के बाद पर दोनों को इस तरह की गलती नहीं करने की शर्तें पर छोड़ दिया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news