अगर आप भी 12 से 13 सितम्बर को कर रहे हों रेल यात्रा, तो ज़रूर देख लें यह सूची

    अगर आप भी 12 से 13 सितम्बर को कर रहे हों रेल यात्रा, तो ज़रूर देख लें यह सूची

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA): नई दिल्ली हावडा ग्रेड कोड सेक्शन के धनबाद-कोडरमा-गया जंक्शन होकर चलने वाली कई महवत्पूर्ण ट्रेनों के पहिये इस सप्ताह से लेकर आने वाले 13 सितम्बर तक ज़रा थम-थम कर चलेंगे. जानकारी के अनुसार शक्तिगढ और रसूलपुर स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन बिछाने को लेकर लगभग आधे दर्जन से अधिक दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक की अवधि 1 से 15 घंटे तक की होगी. इस वजह से ग्रेड कोड और मैन लाइन की ट्रेनें प्रभावित होंगी. इस कारण 13 सितंबर तक रेलगाड़ी का सफर मुश्किलों भरा होगा.

    जानिए कौन सी ट्रेन किस तिथि पर विलंब से चलेगी

    1. 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस:  13 सितंबर को आसनसोल डिविजन में ढाई घंटे के विलंब से चलेगी.

    2. 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 12 सितंबर तक आसनसोल डिविजन में डेढ़ घंटे के विलंब से चलेगी. वहीं 13 सितंबर को यह ट्रेन 20 मिनट की देरी से चलेगी.

    3. 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस: यह ट्रेन 12 सितंबर तक दो घंटे विलंब से चलेगी. वहीं 13 सितंबर को चार घंटे की देरी से चलेगी.

    4. 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस: यह ट्रेन 12 और 13 सितंबर को आधे घंटे के विलंब से चलाई जाएगी.

    5. 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस: यह ट्रेन 13 सिंतबर को 15 मिनट के विलंब से चलेगी.

    रिपोर्ट: अमिल कुमार, कोडरमा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news