रांची एयरपोर्ट पर पार्किंग समेत कई सुविधाएं होंगी मुकम्मल, छात्रों के लिए जानिए बड़ी जानकारी


रांची(RANCHI )- रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा.इसको लेकर कई प्लान किए गए हैं. लगभग 100 करोड़ रुपए की योजनाएं चल रही है इसके तहत कई काम हो रहे हैं. एयरपोर्ट सलाहकार समिति में इन योजनाओं पर चर्चा हुई.
जानिए क्या-क्या सुविधाएं होंगी
रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के लिए बनी सलाहकार समिति की बैठक हुई इस बैठक में निदेशक आर आर आर्या के अलावा रांची के सांसद संजय सेठ सदस्य भानु जलन समेत अन्य लोग शामिल हुए. बैठक में मुख्य रूप से पार्किंग की समस्या पर विशेष चर्चा होगी इस बैठक में एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल की तरफ के पार्किंग को और विस्तारित किया जाएगा. एयरपोर्ट पर प्रवेश का वर्तमान रास्ता बदल दिया जाएगा.अभी जिस रास्ते से गाड़ियां निकलती है वही रास्ता प्रवेश द्वार होगा. जिन यात्रियों को अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए जाना है वह पार्किंग में अपना वाहन लगा सकते हैं. लगभग 100 करोड़ की योजनाएं अभी चल रही हैं. एयरपोर्ट पर कैनोपी बनाया जाएगा. एयरपोर्ट के निदेशक ने बताया कि रांची एयरपोर्ट को अगर क्लास का एयरपोर्ट बनाना है तो इसमें राज्य सरकार को सहयोग करने की जरूरत है. लगभग 301 एकड़ जमीन जो पहले से ही एयरपोर्ट अथॉरिटी को हस्तांतरित कर दी गई है. उस भूखंड से ग्रामीणों को हटाना होगा. इसके लिए राज्य सरकार के अधिकारियों से बात हो रही है.रांची के जिला उपायुक्त से भी बात होगी. संजय सेठ ने कहा कि वह भी रांची के उपायुक्त से बात करेंगे. एयरपोर्ट निदेशक ने कहा कि मुख्य टर्मिनल के समीप वाहनों का जाम लग जाता है. उससे निजात पाने के लिए पार्किंग को बहुत ही तार्किक तरीके से तैयार करना होगा.
विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण जानकारी
बाहर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है यह सूचना है कि अब वह अपने साथ 25 किलो तक का लगेज ले जा सकते हैं.अभी तक यह सीमा 15 किलो तक ही निर्धारित है. इसके लिए विद्यार्थी को अपना आईडी प्रूफ प्रस्तुत करना पड़ेगा.
4+