फिर फायरिंग से दहला जमशेदपुर का मानगो शहर! अपराधियों ने दौड़ाकर की युवक की हत्या, पढ़ें क्या कहती है पुलिस

    फिर फायरिंग से दहला जमशेदपुर का मानगो शहर! अपराधियों ने दौड़ाकर की युवक की हत्या, पढ़ें क्या कहती है पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, 24 घंटे के अंदर दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई है, हालांकि जिनकी हत्या हुई वो दोनों युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है, कुछ ही दिन पहले ही जेल से छूट कर आए थे, जहां पहली घटना कल शाम में सीताराम डेरा थाना अंतर्गत टकलू लोहार की अपराधियों ने गोली मारकर  हत्या दिया, तो वहीं आज दूसरी घटना  मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत पोस्टऑफिस रोड की है जहां राजा सिंह नाम के युवक को अपराधियों ने दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी है.

    अपराधियों द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती दी जा रही है

    आपको बताये कि एक तरफ पुलिस शहर में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्र में कई किलोमीटर पैदल मार्च कर रही हैं, इस पैदल मार्च में एसएसपी, सिटीएसपी, ग्रामीण एसपी, थाना प्रभारी सड़कों पर पैदल मार्च कर अपराधियों के खौफ को खत्म करने का काम कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ अपराधियों द्वारा पुलिस को खुलेआम चुनौती दी जा रही है.

    दोनों ही मामले में पुलिस के हाथ खाली है

    फिलहाल दोनों ही मामले में पुलिस के हाथ खाली है, वहीं पुलिस दावा कर रही है कि जल्दी दोनों मामले का खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी, अब देखना यह है कि पुलिस इस तरह की घटनाओं पर कब तक लगाम लगा पाती है यह आने वाला समय ही बताएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news