मनचले को छेड़खानी पड़ी महंगी, पोल में बांधकर चप्पल से हुई पिटाई, वीडियो वायरल

    मनचले को छेड़खानी पड़ी महंगी, पोल में बांधकर चप्पल से हुई पिटाई, वीडियो वायरल

    बोकारो(BOKARO):बोकारो में एक युवक को लड़की से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया. बुधवार को महिला और कुछ युवकों ने मनचले की बिजली के पोल में बांधकर जमकर पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है 

     मनचले को छेड़खानी पड़ी महंगी  

    आपको बताये कि ये पूरा मामला बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैंप टू की है. जहां अनुज कुमार सिंह नाम के युवक को छेड़खानी की सजा पुलिस ने नहीं बल्कि लोगों ने ही दे दी. युवक पर आरोप है कि वो कैंप टू की रहने वाली एक लड़की के साथ पिछले एक साल से छेड़छाड़ और परेशान करता था. 

    लड़की की मां ने युवक की चप्पल से की पिटाई

    जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले लड़की के घर वालों की शिकायत पर इसे पुलिस ने पकड़ा था. लेकिन आगे इस तरह की हरकत नहीं करने की माफी मांगने पर उसे छोड़ा गया था. बुधवार को फिर से युवक लड़की को छेड़ने के लिए जब कैंप टू पहुंचा, तो युवती की मां ने उसे देखा और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले बिजली के पोल में बांधकर चप्पल से जमकर पीटा. फिर अन्य लोगों ने बाद उसकी लाठी से पिटाई की.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news