बड़ी खबर : महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 12 लोगों की मौत, तीन दर्जन सेअधिक घायल

    बड़ी खबर : महाराष्ट्र के जलगांव में बड़ा ट्रेन हादसा, अब तक 12 लोगों की मौत, तीन दर्जन सेअधिक घायल

    जलगांव(JALGAON): - महाराष्ट्र में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. यहां पर पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री हादसे का शिकार हुए हैं.ट्रेन में आग लगने की अफवाह के कारण स्थिति उत्पन्न हुई थी. हादसे का दृश्य काफी विचलित करने वाला है. ट्रेन यात्रियों के शव इधर-उधर बिखरे पड़े देखे गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

    इस बड़े रेल हादसे के बारे में जानिए विस्तार से

    यह ट्रेन हादसा जलगांव से 40 किमी दूर  मुंबई के रास्ते में हुआ है. पुष्पक एक्सप्रेस के एक जनरल बोगी में यह अफवाह फैली कि आग लग गई है. यात्रियों ने पेन खींचकर पुष्पक एक्सप्रेस को रोक दिया. ट्रेन रुकने के बाद लोग बोगी से इधर-उधर से कूदने लगे. दूसरे रेलवे ट्रैक पर कर्नाटक एक्सप्रेस तेजी से गुजर रही थी. उसी की चपेट में सभी लोग आ गए. दृश्य इतना विचलित करने वाला है कि लोग देख नहीं सकते हैं इधर-उधर सब पड़े हुए पाए गए पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों में अफरा तफरी मच गई.


        इस हादसे में ताजा जानकारी मिलने तक 12 लोगों की मौत हो गई है. 40 से अधिक घायल हैं. हादसे की सूचना के बाद रेलवे महकमा में अपरा तफरी मच गई. जलगांव जिला प्रशासन भी सक्रिय हुआ. घटनास्थल पर एम्बुलेंस लगातार आने लगे. घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ. इधर रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतक के परिजन के लिए 5 लाख रुपए सहायता राशि घोषित किया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस हादसे पर दुख जताया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पूरी जानकारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से ली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news