कोढा गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी,रांची में छिनतई कर बिहार में ठिकाने लगाते हैं गहने, पुलिस ने 60 लाख का सोना चांदी किया बरामद    

    कोढा गैंग के खिलाफ बड़ी कामयाबी,रांची में छिनतई कर बिहार में ठिकाने लगाते हैं गहने, पुलिस ने 60 लाख का सोना चांदी किया बरामद    

    रांची(RANCHI):राजधानी में सक्रिय कोढा गैंग के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. करीब 60 लाख के गहना लूटकांड का खुलासा किया है. इस मामले में आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं हुई. लेकिन छिनतई के गहने बरामद कर लिए गए. साथ ही गैंग के सदस्य की जानकारी हाथ लगी है. जिसके आधार पर टीम काम कर रही है.     

    बता दे कि कोढा गैंग राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में रेकी करते हुए छिनतई को बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया करता था.  सीसीएल कर्मी के गहनों से भरे बैग छिनतई कांड को अंजाम देते के बाद अपराधी बिहार भागने में सफल तो हो गए थे.  लेकिन शायद अपराधियों को ये मालूम नहीं था कि रांची पुलिस उसके पीछे है.  जिसके बाद छापेमारी में  पुलिस ने 425 ग्राम सोना और 450 ग्राम चांदी बरामद किया है. बरामद गहने को रांची पुलिस ने बिहार के कटिहार जिले में की गई कार्रवाई के दौरान जब्त किया.

    इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रांची में सक्रिय होकर यह गैंग काम कर रहा है. इसी बीच 08 दिसंबर को सीसीएल कर्मी से छिनतई की घटना सामने आई.वह जब बैंक के लॉकर से जेवर निकालकर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाश उनके बैग छिन कर फरार हो गए थे.पुलिस ने इस मामले में टीम गठित किया और कार्रवाई शुरू की. जिसमें यह कामयाबी मिली है. साथ ही आरोपियों की पहचान कर ली गई. जल्द ही उनकी भी गिरफ़्तारी होगी.   

    बता दे कि छिनतई की घटना के बाद रांची पुलिस ने उड़ीसा, बंगाल और बिहार पुलिस से संपर्क साधा, जिसके बाद बिहार पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर टीम ने कटिहार में छापेमारी कर गहने बरामद किए. घटना को रामकुमार यादव सहित दो आरोपियों ने अंजाम दिया था. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार छापेमारी कर रही है. वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अपराधियों पहचान कर कारवाई की है ऐसे में कोढा गैंग के अपराधी सीसीटीवी में कैद हुई और फिर कारवाई हुई

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news