उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगड़ी से 20 पेटी विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

    उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगड़ी से 20 पेटी विदेशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

    रांची (RANCHI) : उत्पाद विभाग के द्वारा अवधि और नकली शराब के ख़िलाफ़ लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी मे आज उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है. विभाग द्वारा रांची के नगड़ी में टीम बनाकर छापेमरी की गई. जहां से 20 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद किया गया है.  

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी

    बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने छापेमारी की और मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया. उत्पाद विभाग के द्वारा की गई पूरी कार्रवाई नगड़ी के बांध टोली और उराँव टोली मे हुई. जिसमें नकली अवैध विदेशी शराब के साथ महुआ भी बरामद किया गया.  छापेमारी में ये बातें भी सामने आई है कि बड़े ब्रांड की लेबलिंग कर नकली शराब बेची जा रही थी. विभाग द्वारा तकरीबन 20 पेटी विदेशी शराब बरामद किया गया जिसकी बाजार मूल्य लगभग 1.5 लाख बताई जा रही है. इसके साथ ही महुआ के रूप में देशी शराब भी बरामद किये गए हैं. वहीं सभी गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्यवाई को जा रही है. तो साथ ही इनसे हुई पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news