MAIYA YOJNA UPDATE: अभी भी इस कार्यालय में जारी है सत्यापन का काम, जल्दी चेक कर लें अपनी योजना की स्थिति नहीं तो काट दिया जाएगा नाम

    MAIYA YOJNA UPDATE: अभी भी इस कार्यालय में जारी है सत्यापन का काम, जल्दी चेक कर लें अपनी योजना की स्थिति नहीं तो काट दिया जाएगा नाम

    रांची(RANCHI): मंईयां सम्मान योजना को लेकर नया अपडेट सामने आया है. विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया पूरा करने के लिए फिर समय दिया है. अगर किसी का किस्त नहीं पहुँच रहा है ऐसी  स्थिति में योजना से जुड़ी जानकारी कहाँ मिलेगी और कैसे आपके दस्तावेज का सत्यापन पूरा होगा. इसे लेकर जानकारी सामने आई है. रांची जिला में सभी लाभुक को योजना की किस्त पहुँच रही है. लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक है. जिन्हे योजना की किस्त नहीं मिली है.अगर आप रांची जिला के अलावा दूसरे जिला में रहते है. और सत्यापन पूरा नहीं हुआ तो ऐसी स्थिति में आप इसी प्रक्रिया को पूरा कर अपना काम करा सकते है.     

    आंगनबाड़ी केंद्र में करा सकते है काम

    ऐसे में रांची जिला के उपायुक्त ने साफ किया है कि योजना में किसी की कोई त्रुटि है तो उन्हे घबराने की जरूरत नहीं है. अपने नजदीक के आंगनबाड़ी केंद्र में जा कर सेविका के माध्यम से योजना की जानकारी ले सकती है. साथ ही किसी का सत्यापन अभी भी पूरा नहीं हुआ है तो वह अपने दस्तावेजों को आंगनबाड़ी के जरिए सत्यापन का काम पूरा कर सकते है.

    दो चरण में 9 करोड़ 88 लाख 500 रुपये भेजे गए

    बता दे कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को दो चरण में पैसा भेजा गया है.  पहली बार 04 जून 2025 को जिला में प्रथम चरण में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया था.इसके बाद दूसरे चरण में भी अप्रैल माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है.  दूसरे चरण में कुल 79 हजार 553 लाभुकों के बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है.  सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है.  

    जानिए रांची में कितने लाभुक किस प्रखण्ड में है

    1. अनगड़ा - 2790
    2. अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) - 3067
    3. बड़गाईं शहरी (नगर निगम) - 2310
    4. बेड़ो - 4291
    5. बुण्डू - 1725
    6. बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) - 690
    7. बुढ़मू - 3166
    8. चान्हो - 3648
    9. हेहल शहरी (नगर निगम) - 4557
    10. ईटकी - 2052
    11. कांके - 4933
    12. कांके शहरी (नगर निगम) - 348
    13. खलारी - 2103
    14. लापुंग - 2618
    15. माण्डर - 4348
    16. नगड़ी - 3764
    17. नगड़ी (नगर निगम) - 2272
    18. नामकुम - 3524
    19. नामकुम (नगर निगम) - 2372
    20. ओरमांझी - 3138
    21. राहे - 1716
    22. रातू - 3731
    23. सिल्ली - 4370
    24. सोनाहातू - 2073
    25. तमाड़ - 3767
    26. शहर (नगर निगम) - 6180

    योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है.  एक बार फिर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news