BREAKING: करम पर्व से पहले तोहफे के रूप में 'मंईयां' को भेजी गई 13वीं क़िस्त, जानिए कहां कितना भेजा गया पैसा  

    BREAKING: करम पर्व से पहले तोहफे के रूप में 'मंईयां' को भेजी गई 13वीं क़िस्त, जानिए कहां कितना भेजा गया पैसा  

    रांची(RANCHI): मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों को सरकार ने करम पर्व के पूर्व बड़ी सौगात दी है.रांची जिला में योजना की किस्त सभी बेटी बहन के खाते में भेज दी गई  है. योजना की क़िस्त जारी होते ही सभी बहनो के चेहरे पर ख़ुशी देखी जा रही है. CM के आदेश के बाद योजना की क़िस्त हस्तानांतरित की गई है. रांची जिला में 4 लाख से अधिक लाभुको को योजना का पैसा DBT के जरिये भेजा गया है.     

    बता दें कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों  को  4  लाख 19  हजार से अधिक लाभुक को  बैंक खाते में 2500 रुपये की सम्मान राशि का भुगतान किया गया है.  सभी लाभुकों के बीच आधार बेस्ड बैंक खाते में 9 करोड़ 88 लाख 82 हजार 500 की राशि का भुगतान किया गया है.  

    जानिए रांची में कितने लाभुक किस प्रखण्ड में है 
    1. अनगड़ा - 2790
    2. अरगोड़ा शहरी (नगर निगम) - 3067
    3. बड़गाईं शहरी (नगर निगम) - 2310
    4. बेड़ो - 4291
    5. बुण्डू - 1725
    6. बुण्डू नगर पंचायत (नगर निगम) - 690
    7. बुढ़मू - 3166
    8. चान्हो - 3648
    9. हेहल शहरी (नगर निगम) - 4557
    10. ईटकी - 2052 
    11. कांके - 4933
    12. कांके शहरी (नगर निगम) - 348 
    13. खलारी - 2103 
    14. लापुंग - 2618
    15. माण्डर - 4348
    16. नगड़ी - 3764
    17. नगड़ी (नगर निगम) - 2272
    18. नामकुम - 3524
    19. नामकुम (नगर निगम) - 2372
    20. ओरमांझी - 3138
    21. राहे - 1716
    22. रातू - 3731
    23. सिल्ली - 4370
    24. सोनाहातू - 2073
    25. तमाड़ - 3767 
    26. शहर (नगर निगम) - 6180

    योजना अंतर्गत जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है लाभ के लिए उन्हें अपने बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है.  एक बार फिर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा ऐसे लाभुकों से अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news