मंईयां सम्मान योजना: मंत्रिमंडल में डॉ रामेश्वर उरांव तो नहीं दिखेंगे लेकिन नए वित्त मंत्री के कंधे पर क्यों रहेगी भारी बोझ, पढ़िए

    मंईयां सम्मान योजना: मंत्रिमंडल में डॉ रामेश्वर उरांव तो नहीं दिखेंगे लेकिन नए वित्त मंत्री के कंधे पर क्यों रहेगी भारी बोझ, पढ़िए

    धनबाद(DHANBAD) : झारखंड मंत्रिमंडल का गुरुवार को गठन हो गया. मंत्रियों ने शपथ ले ली. अब विभागों के बंटवारे की प्रतीक्षा हो रही है. हो सकता है कि आज ही देर शाम तक मंत्रियों को पोर्टफोलियो भी मिल जाए. इस बार मंत्रिमंडल में पूर्व वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को जगह नहीं मिली है. अब कोई नया वित्त मंत्री बनेगा. जो भी बनेगा, उसके कंधे भर फंड जुगाड़ का भारी बोझ रहेगा. इस बीच मंईयां सम्मान योजना को लेकर जिस तरह से महिलाओं में उत्सुकता है, सरकार को राशि जुगाड़ करने में उतनी ही परेशानी भी हो सकती है. इस योजना की वार्षिक बजट 16,000 करोड़ का हो सकता है. राशि जुगाड़ करने के लिए अन्य विकास योजनाओं में कटौती का फिलहाल खांका  खींचा जा रहा है. 

    झारखंड सरकार अपने वादे के मुताबिक महिलाओं के खाते में राशि पहुंचाने  का जी तोड़  कोशिश कर रही है. जानकारी और फॉर्म भरने के लिए सभी अंचल कार्यालयों में भीड़ जुट रही है.  सामाजिक सुरक्षा विभाग ने महिला सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़कर 2500 करने का संकल्प जारी कर दिया है. सूत्र बताते हैं कि चालू द्वितीय वर्ष के अंत के लिए विभाग के फंड में राशि नहीं है. लेकिन डिपार्टमेंट इसके लिए अनुपूरक बजट में राशि उपलब्ध कराने के लिए वित्त विभाग को मांग पत्र भेज दिया है. धनबाद के अंचल कार्यालय में बुधवार को सड़क तक लाइन लगी थी. बूढ़ी महिलाएं तक लाइन में लगी थी. महिलाओं में महिला सम्मान योजना को प्राप्त करने के लिए बड़ी उत्सुकता है. 

    यह भी जानकारी आई है कि वित्त विभाग ने 10 दिसंबर को पेश होने वाले द्वितीय अनुपूरक बजट में इस योजना के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस योजना के लिए मूल बजट में प्रावधान नहीं था. लेकिन एक अनुमान के अनुसार इस पर 16,000 करोड रुपए सालाना खर्च हो सकते है. चुनाव परिणाम आने के बाद ही संसाधन जुटाने की कोशिश शुरू हो गई है. सूत्र बताते हैं कि इसके लिए दो-तीन  दिन पहले एक उच्च स्तरीय बैठक भी हुई थी. झारखंड के 53 लाख महिलाओं को तो यह राशि मिलनी शुरू हो गई है. यह भी पता चला है कि 62 लाख महिलाओं ने इसके लिए आवेदन किया है. और अभी भी आवेदन का क्रम जारी है. इधर, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि 11 दिसंबर को लाभुकों के खाते में सम्मान योजना की राशि चली जाएगी. इस बार महिलाओं के खाते में ₹2500 जाएंगे. 

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news