सुभाष मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख नगद और 10 डिसमिल जमीन में हत्या का सौदा

    सुभाष मुंडा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख नगद और 10 डिसमिल जमीन में हत्या का सौदा

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : राजधानी रांची में आदिवासी नेता सुभाष मुंडा हत्याकांड मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है. पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बबलू पासवान के रूप में की गई है. बता दें कि बबलू पासवान को पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है. सुभाष मुंडा हत्याकांड में पुलिस ने अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिसमें छोटू खलखो, बिनोद कुमार, अभीजीत कुमार और बबलू पासवान शामिल है.

    15 लाख नगद और 10 डिसमिल जमीन में हुआ था हत्या का सौदा

    मिली जानकारी के अनुसार बबलू पासवान को सुभाष मुंडा के हत्या की सुपारी दी गई थी. जिसक बदा बबलू पासवान ने 15 लाख नगद और 10 डिसमिल जमीन देने की बात पर सुभाष की हत्या का सौदा किया. हत्या करने से पहले उसे 4 लाख नगद और 6 डिसमिल जमीन एडवांस के तौर पर दिया गया. ​जिसके बाद 26 जुलाई को बबलू ने दो शूटर भेजकर दलादली चौक पर सुभाष मुंडा की हत्या करा दी.

    चारों आरोपियों से पुलिस करेगी पूछताछ

    बता दें, हत्याकांड के बाद एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए पहले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पुलिस ने बबलू पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया. शुरूआती  पूछताछ में जानकारी मिली थी कि, जमीन विवाद के कारण सुभाष मुंडा की हत्या की गई थी. जिसमें मुख्य रूप से छोटू खलगो का नाम सामने आया. बताया जा रहा है कि सुभाष मुंडा की हत्या 119 डिसमिल जमीन की वजह से की गई थी. वहीं हत्या के लिए शूटरों को करीब 15 लाख रुपये दिए गए थे. साथ ही 10 डिसमिल जमीन का लालच दिया गया था. शुरूआती पूछताछ में यह बात भी सामने आई थी कि आरोपी कई दिनों से रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही हत्या की घटना को अंजाम दिया था. अब पुलिस चारों आरोपियों से एक साथ पूछताछ करने की तैयारी कर रही है. ताकि इस हत्याकांड में औऱ भी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news