लौहनगरी में महानवमी की धूम, मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी के साथ किया कन्या पूजन

    लौहनगरी में महानवमी की धूम, मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी के साथ किया कन्या पूजन

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):आज महानवमी हैं.पुरे देश में आज माता रानी की पूजा अर्चना हो रही है. वहीं जमशेदपुर में भी आज महानवमी की धूम है. शहर मे पूजा धूमधाम से मनाई जा रही है, आज झारखण्ड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपनी पत्नी सुधा गुप्ता के साथ मां दुर्गा के नव स्वरुप की पूजा अर्चना की.

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपनी पत्नी के साथ माँ दुर्गा की पूजा अर्चना की

    आपको बताये कि मंत्री और उनके परिवार ने 11 कन्याओं की विधिवत पूजा अर्चना की. साथ ही उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा शक्ति की प्रतीक है जिनकी पूजा करने से शक्ति मिलती है. उन्होंने कहा कि वे माँ दुर्गा से झारखण्ड मे सुख समृद्धि और शांति की कामना करते है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news