खड़ी पिकअप वैन में मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, छह यात्री गंभीर, रेफर

    खड़ी पिकअप वैन में मैजिक वाहन ने मारी टक्कर,  छह यात्री गंभीर, रेफर

    पलामू ( PALAMU) - जिला के हैदरनगर जपला मुख्य पथ के चौकड़ी मोड़ के समीप  मैजिक वाहन ने खड़े पिकअप में मारी टक्कर मार दिया. जिससे ड्राइवर समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ड्राइवर वाहन में फंस गया. तत्काल घटना स्थल पर हैदरनगर थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मैजिक वाहन में फसे घायलों को निकाला. एंबुलेंस की तत्काल व्यवस्था कर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा.  अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया. घटना में घायल अनुज कुमार, कंचन कुमार व काली बाबू बाजार हैदरनगर निवासी, बिन्दुबिगहा निवासी चंदन कुमार, भाई बिगहा निवासी दिलकश खान को सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर किया गया है. राजेश कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया गया. देर रात उन्हे भी रेफर कर दिया गया है. थाना प्रभारी अजीत कुमार मुंडा ने बताया कि पिकप वहन चौकड़ी मोड़ पर क्यों खड़ी थी. यह जांच का विषय है. उन्होंने बताया कि मैजिक वाहन काफी तेज गति से हैदरनगर की ओर सराहा था. पिकप खड़ा देख वह नियंत्रण नहीं कर सका, उसमे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे मैजिक वाहन पर सवार यात्री व ड्राइवर बुरी तरह वाहन में फस गए. उन्हे काफी मशक्कत के बाद निकाल कर अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेजा गया. उन्होंने बताया कि यात्रियों को निकलने में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा.

    रिपोर्ट - जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news