LS Election 2024:सीता सोरेन के लिए वोट मांगने जामताड़ा पहुंचे सुदेश महतो, राज्य सरकार और कल्पना सोरेन पर जमकर साधा निशाना

    LS Election 2024:सीता सोरेन के लिए वोट मांगने जामताड़ा पहुंचे सुदेश महतो, राज्य सरकार और कल्पना सोरेन पर जमकर साधा निशाना

    जामताड़ा(JAMTARA):जामताड़ा के यज्ञ मैदान में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बड़ी बहू और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन समर्थन में आजसू सुप्रीमो सुदेश प्रसाद महतो ने विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया.जहां सुदेश कुमार महतो ने इंडी गठबंधन को बेमेल गठबंधन वाला कुनबा बताया है,  उन्होंने उनके राष्ट्रीय चेहरे का नाम पुछा.पूछा है कि क्या उनके पास नरेंद्र मोदी जैसा चेहरा है, जिसने अपना जीवन देश के हवाले कर दिया है. 

     इस राज्य को जेल से भ्रष्ट और जमीन दलाल चला रहा है-सुदेश महतो 

      आजसू सुप्रीमो ने कल्पना सोरेन के नाम लिए बिना कहा कि सोरेन परिवार की राजनीति भूख इतनी बढ़ गई है कि एक को घर से निकलने के लिए मजबूर कर दिया और दूसरी को रिजाइन करवा करवा दिया.चंपाई दा को कुर्सी खाली करने के लिए बोला जा रहा है. वहीं सीता सोरेन ने  सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस राज्य को जेल से भ्रष्ट और जमीन दलाल चला रहा है.पूरे जोड़  शोर से जेल भरो अभियान चल रहा है.एक के बाद एक नेता और मंत्री होटवार जेल में दिख रहें है, उन्होंने सवाल उठाया क्या होटवार से राज्य चलेगा.पूरा केबिनेट वहीं बैठ गया है,तो इस राज्य का दशा और दिशा क्या होगा? 

    पढ़ें सीता सोरेन ने क्या कहा

      सभा को बीजेपी नेता गणेश मिश्रा, राज पालिवाल, आजसू महासचिव तरुण कुमार गुप्ता और दुमका से बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन ने भी संबोधित किया.आजसू महासचिव तरूण कुमार गुप्ता ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एक कर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी सरकार के लोग जेल पहुंच रहे है.  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news