LS Election 2024: संथाल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर फतह की तैयारी में बीजेपी,आज दुमका आ रहे हैं पीएम मोदी

    LS Election 2024: संथाल परगना प्रमंडल की तीनों सीटों पर फतह की तैयारी में बीजेपी,आज दुमका आ रहे हैं पीएम मोदी

    दुमका(DUMKA):झारखंड के संथाल परगना प्रमंडल के गोड्डा, दुमका और राजमहल लोकसभा सीट पर 1 जून को मतदान होना है. झारखंड की राजनीति इन दिनों संथाल परगना शिफ्ट कर गया है.तमाम दलों के नेता संथाल परगना प्रमंडल के दौरे पर हैं.इसी कड़ी में प्रमंडल के तीनों सीट पर कमल खिलाने के उद्देश्य से पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को दुमका आ रहे हैं. हवाई अड्डा परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी महा विजय संकल्प सभा को संबोधित करेंगे.पीएम के आगमन को लेकर लोग हवाई अड्डा पहुचने लगे हैं.कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों को प्रवेश कराया जा रहा है.मंच पर तीनों लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे. 

    पीएम की ये सभा काफी अहम मानी जा रही है

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा बीजेपी के लिए अहम है.खास कर दुमका लोकसभा सीट काफी हॉट सीट बन गई है.दुमका लोकसभा सीट से पार्टी ने सीता सोरेन को प्रत्याशी बनाया है. सीता सोरेन झामुमो सुप्रीमो शीबू सोरेन की बड़ी पुत्रबधू है, जो पार्टी और परिवार से बगावत कर बीजेपी जॉइन की है.इसके साथ ही गोड्डा और राजमहल लोकसभा सीट बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की सीट बन गया है. 

    रिपोर्ट-पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news