प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या, पहले पूरे शरीर को दागा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गर्म रॉड

    प्रेमी ने की प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या, पहले पूरे शरीर को दागा, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गर्म रॉड

    गढ़वा(GARHWA): वेलेंटाइन वीक चल रहा है. प्रेमी जोड़े अपने प्रेमियों के प्रति अलग-अलग तरीके से प्यार का इजहार कर रहे हैं. लेकिन प्रेम में इतने भी अंधे नहीं हो जाना चाहिए कि आप सामने वाले की नियत से अनजान हो जाएं, प्रेम की आड़ में सामने वाला कोई ऐसा कुकृत्य ना कर दे कि फिर जीवन भर उसका अफसोस रहे या फिर जीवन ही ना बचे. दरअसल, ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां प्रॉमिस डे पर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में गर्म रॉड भी डाली गई है, उसे रॉड से दागा गया है. उसके निजी अंगों को जलाया गया है.

    ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले का है. जहां किशोरी की लाश खेत में मिली. जिले के केतार थानाक्षेत्र अंतर्गत अजनिया में ये घटना हुआ है. लड़की के परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है.  

    दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग       

    जानकारी के मुताबिक, मुटंगवा टोला के एक खेत में किशोरी का शव मिला, वह खेत सुरेंद्र सिंह खरवार का है. जैसे ही इसकी खबर फैली, ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई.
    शुरुआती जानकारी देते हुए लड़की के मां और भाई ने बताया कि आरोपी और मृतिका के बीच दो सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. आरोपी गांव का ही रहने वाला है. दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिला करते थे. मामला तब बढ़ा था जब आरोपी ने तीन दिन पहले फेसबुक पर लड़की की फोटो अपलोड की थी. जिसका लड़की के घरवालों ने विरोध किया था. इस विरोध का खामियाजा लड़की को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी.  

    रात को अपने कमरे में सोई थी लड़की      

    लड़की की मां ने बताया कि उनकी बेटी ने पहले पूरे दिन आंगन की लिपाई की. फिर रात को खाना खाने के बाद वो सो गई, लेकिन रात को कब वो उठ कर बाहर निकली, किसी को पता नहीं चला. सुबह जब सभी लोग जागे तो देखा कि कमरे में कोई नहीं है. बाद में पता चला कि किसी लड़की की लाश मिली है, घटनास्थल पर जाने पर पता चला कि वह शव उनकी बेटी का है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पूरे गांव की चहेटी थी. घटना के बाद पूरे ग्रामीण आक्रोशित हैं. पुलिस जांच में जुट गई है.     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news