LOVE JIHAD का आरोपी तनवीर पहुंचा रांची, मानवी राज के लगाए इल्जाम को बताया गलत, जानिए क्या है पूरा मामला

    LOVE JIHAD का आरोपी तनवीर पहुंचा रांची,  मानवी राज के लगाए इल्जाम को बताया गलत,  जानिए क्या है पूरा मामला

    रांची(RANCHI):  मॉडल LOVE JIHAD के आरोपी तनवीर अख्तर को लेकर पुलिस अररिया से रांची पहुंच गई है. बिहार से लाने के बाद तनवीर अख्तर से कोतवाली थाना में रख कर पूछताछ की गई है. पूछताछ के बाद तनवीर को मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया. कुछ देर बाद तनवीर को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

    अपने उपर लगा आरोप बताया गलत

    इस दौरान तनवीर ने कहा कि उनपर जो आरोप लगा है वह गलत है.सच कभी छुपता नहीं है सभी चीज जल्द सांमने आजायेगी. तनवीर ने कहा कि वह पुलिस ने बच रहा था ताकि सबूत जमा कर सके.उसे फसाया जा रहा है.लेकिन कानून पर भरोसा है उसे न्याय मिलेगा.

    नेपाल से किया गया गिरफ्तार

    बता दें कि तनवीर अख्तर को नेपाल से गिराफ़त किया गया हैं. बता दें की आरोपी कई दिनों से फरार था. फरार होने से पहले तनवीर खान का एक वीडियो मैसेज मीडिया में आया कि उस पर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं बल्कि मानवी राज की उसे ब्लैकमेल कर रही थी. वहीं इस मामले के बारे में बताए तो मॉडल मानवी राज ने आरोपी तनवीर पर कई गंभीर लगाए थे.

    क्या है पूरा मामला

    भागलपुर की रहने वाली एक युवती ने तनवीर अख्तर पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. युवती का दावा है कि वर्ष 2020 में एक मॉडलिंग वर्कशॉप के दौरान उसकी मुलाकात तनवीर अख्तर से हुई थी. दो महीने तक चले इस वर्कशॉप के दौरान मॉडलिंग सिखाने के बहाने तनवीर बार-बार उसके नजदीक आने की कोशिश करता रहता था. पीड़िता का दावा है कि यह सब कुछ उसे अच्छा नहीं लगता था, लेकिन उसे काम की तलाश थी, स्ट्रगल के दौर से गुजर रही थी.  इस बीच तनवीर ने उसे अपनी कंपनी यश मॉडल में मीडिया मैनेजर बनाने का प्रस्ताव दिया, पीड़िता के अनुसार वह सब कुछ जानकर कर भी इस ऑफर को नकार नहीं सकी. करीबन दो वर्ष तक वह तनवीर के साथ काम करती रही. इसी बीच 29 मार्च 2021 को होली के दिन तनवीर ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर पिला कर अंतरंग फोटो खिंच लिया. जिसके बाद जब भी काम छोड़ने की बात करती तो वह धमकी देने लगता और आखिरकार 15 जुलाई को उसने ऑफिस ले जाकर रेप किया.

    हालांकि पीड़िता को पहले ही दिन से तनवीर का मुस्लिम होने की जानकारी थी. पीड़िता ने यह स्वीकार किया है कि वह पहले दिन से ही यह जानती थी कि तनवीर मुस्लिम है, लेकिन पैसै की जरुरत के कारण वह उसके साथ काम करने को मजबूर थी. पीड़िता का यह भी कहना है कि तनवीर उसके साथ शादी करने की बात करता था, उसके परिजन भी इस बात का आश्वासन देते रहते थें कि तनवीर किसी भी हालत में उसके साथ शादी करेगा.

    रिपोर्ट. समीर हुसैन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news