फिल्मी स्टाइल में ट्रक की लूट, लूटेरों ने ड्राइवर को पीटा और ट्रक लेकर हो गये फुर्रर....

    फिल्मी स्टाइल में ट्रक की लूट, लूटेरों ने ड्राइवर को पीटा और ट्रक लेकर हो गये फुर्रर....

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में रविवार को बाईपास सड़क पर फिल्मी अंदाज में ट्रक की लूट हुई है. बताया जा रहा है कि बिहार के  बेगूसराय से ट्रक पर मकई को लादकर बंगाल ले जाया जा रहा था. इसी बीच देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन बाईपास रोड में बोलेरो से ट्रक को ओवरटेक कर ट्रक को रूकवाया गया. फिर बोलेरो से कुछ लोग उतरकर ट्रक में चढ़े और ड्राइवर को बंधक बना कर ट्रक को लूटकर फरार हो गये.

    लूटेरों ने ड्राइवर को धक्का मारकर बाहर फेंक दिया

    वहीं जानकारी के मुताबिक फरार होने से पहले ट्रक के ड्राइवर के साथ मारपीट कर उसे बाहर फेंक दिया था. घटना की जानकारी जसीडीह थाना को मिली, जिसके बाद पुलिस ट्रक और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. देवघर के नए एसपी अजित पीटर डुंगडुंग ने कल ही पदभार ग्रहण किया और आज जसीडीह थाना में ट्रक की लूट हो गई. अब देखना होगा की पुलिस कबतक इसका उदभेदन करने में सफल होती है.
    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news