Loksabha Election 2024: गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आज करेंगे नामांकन, ट्रेन से  गोड्डा के लिए हुए रवाना 

    Loksabha Election 2024: गोड्डा लोकसभा सीट से निशिकांत दुबे आज करेंगे नामांकन, ट्रेन से  गोड्डा के लिए हुए रवाना 

    देवघर(DEOGHAR):झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा लोकसभा है, जहां नामांकन 7 मई से शुरू हो गया है, लेकिन आज बड़े उम्मीदवार के रूप में बीजेपी प्रत्याशी निशिकांत दुबे नामांकन दाखिल करेंग. निशिकांत दुबे देवघर स्टेशन से ट्रेन के जरिए गोड्डा के लिए रवाना हो गए हैं. 

    गोड्डा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे 

    आपको बताये कि निशिकांत दुबे ट्रेन  से अपने परिवार,समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गोड्डा पहुंचेंगे और नामांकन दाखिल करेंगे. गोड्डा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रोड शो करेंगे जिसमें प्रत्याशी निशिकांत दुबे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. 

    आज अक्षय तृतीया के दिन निशिकांत करेंगे नामांकन 

    आपको बताये कि वैसे से 7 मई से ही प्रत्याशी अपना नामांकन पर्चा भर रहे है, लेकिन निशिकांत दुबे आज पर्चा दाखिल करेंगे, क्योंकि आज अक्षय तृतीया है और आज का दिन बहुत शुभ माना जाता है, यहां वजह है कि निशिकांत दुबे आज इस सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगे. 

    रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news