लोहरदगा: अपनी मांगो को लेकर राशन डीलरों ने निकाली आक्रोश रैली, सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

    लोहरदगा: अपनी मांगो को लेकर राशन डीलरों ने  निकाली आक्रोश रैली, सरकार पर वादा खिलाफी का लगाया आरोप

    लोहरदगा(LOHARDAGA):लोहरदगा झारखंड के सभी जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ लोहरदगा जिला के भी राशन दुकानदार पहली जनवरी से अनिश्चितकाल हड़ताल पर हैं. केंद्र और राज्य सरकार द्वारा इनकी मांग पूरी नहीं करने पर पीडीएस दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है.

    राशन दुकानदारों ने अपनी मांगो का समर्थन करते हुए आक्रोश रैली निकाली

    जहां फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के लोहरदगा जिला अध्यक्ष नबी उल हसन और महासचिव लाल धनंजय नाथ शाहदेव के नेतृत्व में राशन दुकानदारों ने अपनी मांगो का समर्थन करते हुए आक्रोश रैली निकाली, और जिला मुख्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया. राशन दुकानदारों ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ छल कपट रही है, और इनका शोषण किया जा रहा है. लंबे अरसे से वह सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें 50 हजार रुपए मासिक आय की गारंटी या कमिशन देना सुनिश्चित करे.

    सरकार ने सिर्फ झूठा आश्वासन दिया है-दुकानदारों

    वहीं सभी दुकानदारों का पांच लाख रुपए के बीमा की गारंटी, अनुकंपा में उम्र सीमा की बाध्यता खत्म करने,PMGKY योजना का बकाया कमीशन, खाली जूट बोरा का भुगतान, गोदाम में अनियमिता पर रोक और सही वजन के साथ अनाज दुकानदारों को उपलब्ध कराने की मांग पर कोई ठोस कार्रवाई सरकार ने नहीं किया है. सिर्फ झूठा आश्वासन दिया है.

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news