एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी, जागने पर विरोध किया तो कुदाल से वार कर दो लोगों को किया घायल

    एक ही रात चार घरों में लाखों की चोरी,  जागने पर विरोध किया तो कुदाल से वार कर दो लोगों को किया घायल

    पलामू (PALAMU): जिला के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में बीते रात चोरों ने अलग-अलग गांव के 4 घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना क्षेत्र के डाली गांव में विजय पासवान के घर चोरी की नियत से दीवार फांदकर तीन की संख्या में चोर घर में घुसे घर के लोग जाग गए. उन्होंने चोरों का विरोध किया. चोरों ने विजय पासवान और उनके 12 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी को कुदाल से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. माली गांव निवासी सूरज देव राम के घर भी चोरी की घटना हुई है. चोर रात में घर में घुसकर दो बक्सा को उठाकर घर के पास ही खेत में फेंक दिया. बक्से में रखे ₹10000 नगर और 10000 के गहने लेकर फरार हो गए. वही माली गांव के सत्यदेव शर्मा के घर भी चोर रात में घुसकर घर में रखे दो बक्सा को उठाकर ले गए और घर के पास ही खेत में फेंक दिया. लेकिन बक्से में रखे 13000 रुपए नगद और 3000 के गहने लेकर फरार हो गए.

    दूसरी चोरी

    सोनबरसा गांव में अरुण चंद्रवंशी के घर भी बीते रात चोरों ने घुसकर दो बक्सा उठाकर ले गए और घर के पास खेत में उसे फेंक दिया. बक्से में रखे कुछ कपड़े और कुछ अन्य सामान थे, जिसे लेकर चोर भाग गए. हालांकि इस संबंध में अभी तक मोहम्मदगंज थाना में कोई भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है. थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घटनास्थल पर एसआई आशीष कुमार को जांच के लिए भेजा गया है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    रिपोर्ट: जफ़र हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news