देवघर लखराज प्रकृति जमीन मामला : 10 दिनों से चली आ रही आमरण अनशन आज खत्म, sdo और sdpo ने जूस पिला कर दिया आश्वासन

    देवघर लखराज प्रकृति जमीन मामला : 10 दिनों से चली आ रही आमरण अनशन आज खत्म, sdo और sdpo ने जूस पिला कर दिया आश्वासन

    देवघर(DEOGHAR): देवघर में इन दिनों लखराज प्रकृति की जमीन का मामला चारों तरफ छाया हुआ था. इसको लेकर जिला प्रशासन की उदासीनता का आरोप लगाते हुए तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा पिछले 15 मार्च से आमरण अनशन दिया जा रहा था. 10 दिनों से चली आ रही आमरण अनशन आज समाप्त हो गया. sdo और sdpo ने जूस पिला कर किया अनशन को समाप्त किया. 

    क्या था मामला 

    दरअसल देवघर बाबा मंदिर से सटे आसपास क्षेत्र की जमीन लखराज(बसौड़ी) प्रकृति की है.  लेकिन इस जमीन की खरीद बिक्री और रजिस्ट्री नहीं होने के कारण तीर्थ पुरोहित समाज में नाराजगी थी. लखराज प्रवृत्ति की जमीन को स्टेट के जमींदार अपने सिपाही,द्वारपाल,पुजारी इत्यादि को बंदोबस्त किया करते थे. जो लगान मुक्त होता था. जमींदारी उन्मूलन के बाद इस प्रकार की जमीन का मोटेशन अथवा रजिस्ट्री के लिए लगान आवश्यक होने लगा. लेकिन देवघर जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण न तो खरीद बिक्री हो पा रही है न ही रजिस्ट्री इसके अलावा इसका लगान रेट भी अभी तक तय नहीं किया गया है. इसी बात से नाराज़ तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा यह आमरण अनशन दिया जा रहा था. 

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news