जानिए भारत में कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, क्या है समय

    जानिए भारत में कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, क्या है समय

    रांची(RANCHI): - चंद्र ग्रहण का समय नजदीक आ रहा है. इसके बारे में थोड़ी जानकारी जरूरी है. 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस वर्ष का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही होता है. भारतीय पंचांग के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दीपावली मनाई जाती है. ज्योतिषों के अनुसार देव दीपावली के दिन चंद्र ग्रहण लगने से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है. वैसे हम बता दें कि काशी में इस बार देव दीपावली चंद्र ग्रहण के कारण एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को मनाई जाएगी. भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.41 से ग्रहण शुरू होगा और यह शाम 6.20 तक रहेगा. भारत के कई हिस्सों में पूर्ण और अधिकतर हिस्सों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. खगोलविदों के अनुसार अमेरिका में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news