जानिए क्या है मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

    जानिए क्या है मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना, कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) :  झारखंड में गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना को लाया गया है इस योजना के तहत आपको कई प्रकार के लाभ मिलेंगे. इस योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारी और 72000 या उससे कम वार्षिक आय वाले लोगों को जिलास्तर से इलाज का मदद मिलेगा.

    झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य

    इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभुक को झारखंड राज्य का निवासी होना अनिवार्य है. इसके साथ ही आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से आच्छादित होना चाहिए. यह योजना उन लोगों के लिए है जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है. ऐसे लोग जो खुद का इलाज नहीं कर सकते और आर्थिक रूप से वह समर्थ नहीं है इन लोगों के लिए जिला स्तर पर यह योजना निकाली गई है.

    कुल 25 लाख का मिलेगा लाभ

    इस योजना में आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि दी जाएगी इसके साथ ही विभाग के स्तर से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत 20 लख रुपए तक की मदद की जाएगी. यानी कुल मिलाकर 25 लख रुपए तक के चिकित्सा की सुविधा लोगों को प्रदान की जाएगी. जरूरत मंद कैंसर रोगी को 25 लाख का लाभ मिलेगा.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news