खूंटी : अधेड़ महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

    खूंटी : अधेड़ महिला हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

    खूंटी (KHUNTI) : खूंटी  जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जहां 47 वर्षीय एक महिला का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया था. इस घटना के बाद पुलिस सक्रियता से मामले की छानबीन में जुटी, और जांच करते हुए पुलिस ने नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दुलमी निवासी लुकिन मुंडा, महादेन मुंडा औऱ एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने एक लोहे का दौउली और डंडा भी बरामद किया है.

    जानकारी देते हुए डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि 20 नवंबर को खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के सुकन बुरु जंगल नाला से एक महिला का शव बरामद किया गया था. मामले को लेकर मृतिका के पुत्र ने मारंगहादा थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके बाद पुलिस द्वारा एसपी अमन कुमार औऱ डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. जांच करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया था. पूछताछ के दौरान सभी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. उनके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दौउली और डंडा बरामद किया गया.

    मिली जानकारी के अनुसार मृतका सुंदरमनी अपने पति की तीसरी पत्नी थी. इस से पहले दो पत्नी थी जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है. सुंदरमनी का एक सौतेला बेटा था जो इन आरोपियों को घर का कुछ सामान दिया करता था. जो सुंदरमनी को पसंद नहीं आता था, इस वजह से कई बार सुंदरमनी का विवाद भी हुआ था, इसी बात को लेकर आरोपियों ने योजना बनाकर सुंदरमनी की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस यह आसंका जता रही है कि इस घटना में औऱ भी कई लोग शामिल है, जिसकी तलाशी पुलिस कर रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news