कतरास, सिंदरी, धनबाद और झरिया में लगेगी एसटीपी मशीन, जानिए क्या होगा फ़ायदा 

    कतरास, सिंदरी, धनबाद और झरिया में लगेगी एसटीपी मशीन, जानिए क्या होगा फ़ायदा 

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के पेटिया में एसटीपी मशीन लगेगी. योजना के मुताबिक झरिया -कतरास की नालियों का पानी  एक जगह एकत्रित किया जाएगा और  एसटीपी मशीन से उसे शुद्ध कर सिंचाई एवं नहाने धोने के काम में लाया जाएगा.  झरिया के पेटिया में नगर निगम को 147 एकड़ जमीन मिली है. यह जमीन नगर विकास विभाग की है. कतरास ,सिंदरी और धनबाद में भी एक-एक एसटीपी लगाने का काम होगा.

    नाले से निकलने वाले गंदे पानी को किया जाएगा शुद्ध 
     
    शहर के नाले से निकलने वाले गंदे पानी को एसटीपी में डाला जाएगा और उसके बाद उपयोग में लाया जाएगा.आपको बता दें कि धनबाद में 400 करोड़ की सीवरेज -ड्रेनेज योजना को जमीन पर उतारने का काम शुरू हो गया है. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद जुडको को को इसकी डीपीआर बनाने को कहा गया है. डीपीआर बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा.  इस योजना के तहत नगर निगम के पांच अंचल क्षेत्र में लगभग 197 किलोमीटर में अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई जाएगी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news