कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से मां की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से मां की कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    दुमका (DUMKA) : कहा जाता है पुत्र कुपुत्र हो सकता है लेकिन माता कुमाता नहीं हो सकती. यह कहावत शारदीय नवरात्र के दौरान सच साबित हुई. नवरात्र के दौरान चारों तरफ शक्ति स्वरूपा मां की आराधना हो रही है. तो वहीं दूसरी औऱ दुमका जिला के रानीश्वर थाना क्षेत्र के बड़ा बथान गांव से हैरान करने वाली एक खबर सामने आई है. जहां कलयुगी बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर मां को नींद की आगोश में सुला दिया. घटना बुधवार देर रात की है. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी बेटा को गिरफ्तार कर लिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौप दिया.

    डायन बिसाही के आरोपी में दिया घटना को अंजाम

    प्रथम दृष्टया हत्या का कारण जो सामने आ रहा है वह काफी चौकाने वाला है. डायन बिसाही के आरोप में हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है. सूचना के अनुसार कुछ महीने पूर्व कांतो हेम्ब्रम के दो बेटों की मौत हो गयी थी. कांतो को शक था कि उसकी माँ ने डायन बनकर उसके दोनों बेटों को मारा है. कल रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच तकरार हुई. आवेश में आकर बेटा ने धारदार हथियार से अपनी माँ सुबी हांसदा पर हमला कर दिया, जिससे स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.

    इस बाबत मुख्यालय डीएसपी सह जिला पुलिस प्रवक्ता बिजय कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपी बेटे से पूछताछ कर रही है. डायन बिसाही की भी बात आई है. पुलिस तमाम बिंदुओं पर अनुसंधान में जुट गई है. रानीश्वर थाना क्षेत्र के बड़ा बथान गांव में बुधवार की रात डायन के शक में 60 साल की मां सुबि हांसदा की उसके बेटे ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने आज सुबह शव कब्जे में लेकर आरोपित बेटे कांतो हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका लाया गया है. पुलिस का कहना है कि कांतो के दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है. आरोपित को शक था कि मां ने डायन बनकर बेटों को मार दिया है.

    रिपोर्ट. पंचम झा

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news