जल्द जुगसलाई ओवर ब्रिज का होगा उद्घाटन, जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

    जल्द जुगसलाई ओवर ब्रिज का होगा उद्घाटन, जानिए स्वास्थ्य मंत्री ने क्या कहा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर और जुगसलाई की जनता के बरसों पुरानी मांग अब पूरी हो चुकी है. बहुत  जल्द जुगसलाई  रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा उद्घाटन से पहले झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण किया. और स्थानीय लोगों से विचार विमर्श करते हुए जो कमियां है उसे दूर करने का आश्वासन दिया. उधर 11 करोड़ की लागत से बनी रेलवे ओवरब्रिज लगभग बनकर तैयार है। हालांकि काफी तेज गति से रेलवे ओवरब्रिज का काम हुआ उधर स्थानीय लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि स्ट्रीट लाइट लगाया जाए स्ट्रीट लाइट सहित रेलवे ओवरब्रिज के समीप खाली पर जमीन को पार्क और पार्किंग के रूप में विकसित करने का भी डिमांड स्थानीय लोगों ने रखा है. वहीं इस रेलवे ओवर ब्रिज का उद्घाटन राज्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे.

    खुदीराम बोस जी की कुर्बानी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है :  बन्ना 

    वहीं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने मानगो स्थित खुदीराम बोस चौक पर भारतीय स्वाधीनता के लिए मात्र 18 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद खुदीराम बोस जी के जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने अपने में कहा कि खुदीराम बोस युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है, उन्होंने अल्पआयु में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दें दी थीं, आज देश को विधवन्सकारी ताकतों से बचाने की जरूरत है इसके लिए युवाओं को आगे आना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news