सीएम की खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जमशेदपुर में झामुमो की तैयारी पूरी, बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

    सीएम की खतियानी जोहार यात्रा को लेकर जमशेदपुर में झामुमो की तैयारी पूरी, बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आगामी 31 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा आयोजित होने जा रहा है. ऐसे में झामुमो के तरफ से इसकी व्यापक तैयारी की जा रही है. इसी के तहत शनिवार को निर्मल गेस्ट हाउस में झामुमो ने एक बैठक का आयोजन किया. जहां झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह इस यात्रा के कोऑर्डिनेटर विनोद पाण्डेय मुख्य रूप से मौजूद रहे. वहीं घाटशीला, बाहरगोड़ा और पोटका विधायक समेत झामुमो के तमाम जिला स्तर और प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे. इन्होंने कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा सफल बनाने और ग्रामीणों की इसमें ज्यादा भागीदारी पर चर्चा की. इस दौरान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य विनोद पाण्डेय ने कहा की खतियानी जोहार यात्रा में राज्य के मुख्यमंत्री शामिल होंगे और कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए झामुमो तमाम तैयारियां पूर्ण कर चुकी हैं.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news