राष्ट्रपति चुनाव कल: भाजपा के बाद अब झामुमो ने भी अपने विधायकों को बताए वोटिंग के तरीके

    राष्ट्रपति चुनाव कल: भाजपा के बाद अब झामुमो ने भी अपने विधायकों को बताए वोटिंग के तरीके

    रांची(RANCHI): राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने जा रहा है। इसके लिए NDA ने पूरी तरह कमर कस ली है। आज रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दिनभर वर्कशाप चली। जिसमें विधायक-सांसदों को वोट देने की ट्रेनिंग दी गई। इधर, झामुमो ने भी मुख्यमंत्री आवास में अपने विधायक दल की बैठक की. जिसमें राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग और वोटिंग के तरीकों पर चर्चा हुई. सभी विधायकों को ट्रैनिंग दी गई कि वोटिंग कैसे करनी है.

    बैठक में राज्यसभा सांसद  शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राजमहल सांसद विजय हांसदा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी के साथ सभी विधायक शामिल हुए. बता दें कि झामुमो ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का एलान किया है. द्रौपदी मुर्मू ने चुनाव के ठीक पहले रांची आकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मुलाकात की थी. 

    ये विधायक रहे शामिल 

    मुख्यमंत्री आवास में हुए इस बैठक में महेशपुर विधायक  स्टीफन मरांडी, शिकारीपाड़ा विधायक  नलिन सोरेन, टुंडी विधायक मथुरा महतो, इचागढ़ विधायक सविता महतो, बोरियो विधायक  लोबिन हेंब्रम, सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, चाईबासा विधायक दीपक बिरूवा, मझगांव विधायक नीरल पूर्ति, मनोहरपुर विधायक जोबा मांझी, खरसाँवा विधायक दशरथ गगराई, लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उराँव, गुमला विधायक भुषण तिर्की, गढ़वा विधायक मिथिलेश ठाकुर, तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा, सिसई विधायक जिगा सुशरण होरो, पोटका विधायक  संजीव सरदार, घाटशिला विधायक  रामदास सोरेन, बाहरागोड़ा विधायक  समीर मोहंती, जुगसलाई विधायक  मंगल कालिंदी, गांडेय विधायक सरफराज अहमद, मधुपुर विधायक हफीजुल हसन उपस्थित रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news