झारखंड की सबसे खूबसूरत मुखिया दो दिनों से लापता , रांची में मिला ट्रेस  लोगों ने ली राहत की सांस

    झारखंड की सबसे खूबसूरत मुखिया दो दिनों से लापता ,  रांची में मिला ट्रेस  लोगों ने ली राहत की सांस

    रांची(RANCHI): झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया दो दिनों से लापता है.जिसके बाद अब रांची में लोकैशन मिलने की जानकारी सामने आई है. दरअसल यह मुखिया बोकारो जिला के गोमिया प्रखण्ड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की है. गांधी जयंती के दिन से इनका कोई सुराग नहीं मिल रहा है. जिसके बाद गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई. और पंचायत की मुखिया कहाँ गई इसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दिया. आखिर कार अब जानकारी निकल कर सामने आई की मुखिया का अंतिम ट्रेस रांची है , सूत्रों के मुताबिक पुलिस महिला मुखिया के सकुशल वापसी के लिए कारवाई तेज कर दी है.

    बताया जा रहा है गांधी जयंती के अवसर पर सपना मुखिया भी शामिल हुई थी, लेकिन इसके बाद वह कहा गई किसी को जानकारी नहीं मिली. आखिर में मुखिया पति ने उनके लापता होने का मामला थाना में दर्ज करवा दिया. जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया. मामला एक मुखिया के लापता होने का था लिहाजा पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया.  मुखिया पति ने महिला से जुड़ी कई जानकारी दी जिसके बाद टेक्निकल सेल की मदद से पुलिस ने ट्रेस करना शुरू कर दिया. आखिर में उनका लोकेशन पुलिस को मिला है लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस  इस सुचना पर अपने स्तर पर काम कर रही है. बात दे कि सपना कुमारी को झारखंड की सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का गौरव प्राप्त है . जब पंचायत का चुनाव जीत कर मुखिया बनी तो झारखंड के साथ साथ पूरे देश में चर्चा में आयी  थी. लेकिन अब इनके लापता होने से इनके समर्थकों में भी चिंता का माहौल बन गया था ,समर्थकों में मायूसी दिख रही थी. लेकिन मुखिया मैडम अब जल्द ही अपने पंचायत में होंगी ऐसी उम्मीद की जा रही है.                        

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news